- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Diseases Like Corona Were Coming Due To Not Following Religion By Rules Vidyasagar
नियम से धर्म का पालन नहीं करने के कारण कोरोना जैसी बीमारियां आ रहीं : विद्यासागरजी
इंदौर| सांवेर रोड स्थित प्रतिभा स्थली के नए नाम तीर्थोदय धाम में आचार्य विद्यासागर महाराज ने गुरुवार को प्रवचनों में कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस से दहशत में है। इसके पीछे कारण सिर्फ ऐसी संस्कृति है, जो नियम से धर्म का पालन नहीं करते हैं। यह बीमारी महामारी बन चुकी है। अब तो सुनने में आ रहा है कि पंजाब में नशे की लत ज्यादा लग रही है। संस्कार विहीन लोग उस ओर जा रहे हैं। इसके लिए संस्कार सही होना जरूरी है। ब्रह्मचारी सुनील भैया ने बताया महामांगलिक पूजन का सौभाग्य प्रतिभा स्थली की छात्राओं और बरेली से आए श्रद्धालुओं को मिला।