हजयात्रियों को सफर-ए-हज पुस्तक का किया वितरण
मध्यप्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी ने हज यात्रियों का इस्तकबाल कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें हज यात्रा पर जाने वालों को हज से संबंधित पुस्तक सफर-ए-हज वितरित की गई। मौलाना आजाद चौक पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकीत खान थे। अध्यक्षता आम मुस्लिम जमात के अध्यक्ष सईद भुट्टो ने की।
विशेष अतिथि सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष कय्युम खान, हज कमेटी जिला अध्यक्ष शकूर पटेल, हाजी इस्माइल खत्री एवं जिला हज वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष डॉ. एजाज थे। आयोजन सोसायटी के जनरल सेक्रेट्री हाजी अब्दुल गफ्फार खत्री ने किया। प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन खान ने बताया इस वर्ष से हज के आवेदन पूर्ण रूप से ऑनलाइन भरे जाएंगे। हज यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया प्रयासरत है। कार्यक्रम में आम मुस्लिम जमात के नायब सदर हाजी जाहिद शेख, सलीम मिस्कीन, हाजी सिजाउद्दीन मंसूरी और हज पर जाने वाले साजिद भुट्टों , सलीम ज़िंदरान, खालिद खत्री मौजूद रहे।
आबे जमजम की मात्रा 10 लीटर करें
मध्यप्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी ने भारत सरकार से मांग की है, कि प्रत्येक हज यात्री को वतन वापसी पर दी जाने वाली आबे जमजम (पवित्र पानी) की मात्रा 5 लीटर से बढ़ाकर पूर्व की तरह10 लीटर की जाए। बड़वानी जिले इस वर्ष 57 हाजियों का कोटा मिला है जिसमें से सेंधवा और आस-पास के करीब 48 के समाजजन हैं।
हज पर जाने वालों को सफर-ए-हज पुस्तक दी गई।