पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Divisional Commissioner Spoke To Officers On Mg Road Widening Work Fair

एमजी रोड चौड़ीकरण पर अफसरों से बोले संभागायुक्त- निष्पक्ष काम करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एमजी रोड के चौड़ीकरण को लेकर आ रही आपत्तियों के बीच संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार को सभी अफसरों को तलब कर कहा कि सेंट्रल लाइन में किसी तरह का भेदभाव नहीं करें। उन्होंने निगमायुक्त की बनाई कमेटी के अफसरों से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली और कहा कि जिसे भी आपत्ति है, उसे मौके पर ले जाकर निराकृत करें। कहीं भी मास्टर प्लान के प्रावधानों का उल्लंघन न हो। निष्पक्ष होकर काम करें। वहीं, शाम को निगम अफसरों ने यहां का दौरा किया।

शाम को निगम अधिकारियों ने एमजी रोड का दौरा किया और राजबाड़ा पहुंचे।
खबरें और भी हैं...