- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Do Not Be Discouraged By Defeat The Great Success Is Expected
हार से हताश न हाें, यह मिलने वाली बड़ी कामयाबी का अागाज़
सिटी रिपोर्टर . भोपाल
एनआईटीटीटीआर में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की प्रथम एवरेस्ट पर्वातरोही मेघा परमार ने अपने रोमांचक, साहसिक, जोखिमभरे एवं संघर्षपूर्ण अनुभव साझा किए। मेघा ने कहा कि सफलता के पीछे छुपी हुई उनकी संघर्षपू्र्ण यात्रा सीहोर के छोटे से गांव से शुरू हुई, जो 16 पर्वतों को पार करते हुए लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि मप्र के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर के अलावा मुझे फिल्म सुल्तान, चक दे इंडिया से मिली प्रेरणा अाैर आलाचोनाओं ने मजबूत बनाया। अालाेचनाअाें का सशक्त जवाब देने के लिए मैंने अपने जुनून काे मंजिल पाने की दिशा में लगाया। उन्होंने कहा कि हमें हार से कभी हताश नहीं होना चाहिए, बल्कि यह मानकर प्रयास करते रहना चाहिए कि यह हार हमारी आने वाली बड़ी कामयाबी का आगाज है।