- Hindi News
- National
- KHAAR News Mp News Doctor Seeking Sars Treatment Infection Will Not End This Year
सार्स का इलाज खोजने वाले डॉक्टर का दावा: इस साल खत्म नहीं होगा संक्रमण
चीन में जनवरी के बाद एक दिन में सबसे कम 22 मौतें, 11 अस्थायी अस्पताल बंद किए
कोरोनावायरस को लेकर नई चेतावनी मिली है, जो डराने वाली है। 2003 में सार्स का इलाज खोजने वाले प्रोफेसर युएन क्वॉक यंुग ने कहा है कि कोरोनावायरस इस साल के अंत तक खत्म नहीं किया जा सकेगा। क्योंकि यह कमजोर तो होता है, पर स्थितियां अनुकूल होते ही फिर तेज हो जाता है। यंुग इस समय कोरोना का इलाज को खोजने में लगे हैं। प्रो. यंुग ने बताया कि वायरस लगातार बदल रहा है। इसलिए इलाज ढूंढ़ने में समस्या हो रही है। युंग के मुताबिक इसकी ट्रांसमिशन चेन तोड़ना जरूरी है। तब ही इसका फैलाव रोका जा सकेगा।
चीन में स्कूल खुला: क्विंगहाई प्रांत के युुशु में हाई स्कूल फिर से खुला। मीडिल स्कूल अगले हफ्ते खुलेंगे, नर्सरी स्कूल बंद ही रहेंगे।
इन उपायों को अपनाकर सिर्फ कोरोनावायरस ही नहीं, फ्लू से भी कर सकते हैं बचाव
अपने हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद धोएं। हाथ धोने के लिए नियमित रूप से साबुन, हैंड रब या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
इटली में दो दिन में 233 और ईरान में 49 की मौत
चीन में कोरोना से 22 और लोगों की मौत हुई है। जनवरी के बाद से किसी एक दिन में यह सबसे कम आंकड़ा है। मामलों में लगातार देखी जा रही गिरावट के बाद अधिकारियों ने वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान में 11 अस्थायी अस्पताल बंद कर दिए हंै।
{अमेरिका | 21 मौतें, 500 संक्रमित। न्यूयॉर्क, ओरेगॉन में इमरजेंसी।
{इटली| 14 प्रांतों में ट्रैवल पर प्रतिबंध। 233 मौतें, 8000 चपेट में।
{ईरान | संक्रमण रोकने के लिए 70 हजार कैदियों को रिहा किया है। अब तक 194 मौतें, 743 संक्रमित।
10 दिनों में चीन में कम हुए और विदेश में बढ़ते गए मामले
1.2 लाख
कोरोनावायरस: 3900 से ज्यादा लोगों की मौत, 1 लाख से ज्यादा संक्रमित
{चीन में जनवरी के बाद रविवार को सबसे कम 22 मौतें हुईं
{इटली में 7375 और ईरान में 743 लोग संक्रमित हुए हैं
खांसते या छींकते समय रूमाल या टिश्यू पेपर इस्तेमाल करें।
अपने आस-पास सफाई बनाए रखें। परिसर कीट-मुक्त रखें।
इस्तेमाल किए हुए मास्क या टिश्यू पेपर और अन्य सामग्रियों को ढक्कन वाले डस्टबिन में डालें।
दिन में कम से कम दो बार अपने शरीर का तापमान जरूर चेक करें। बार-बार फ्लू या बुखार जैसा लग रहा हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
घर के टॉयलेट्स को हमेशा साफ और सूखा बनाए रखें।
खाने-पीने के बर्तन, टेबल, कुर्सी और फर्नीचर हमेशा साफ रखें।
विदेश में केस
चीन में केस
1 लाख
80 हजार
60 हजार
40 हजार
20 हजार
0
7
मार्च
2
मार्च
26
फरवरी
21
फरवरी
16
फरवरी
11
फरवरी
6
फरवरी
1
फरवरी
27
जनवरी
22
जनवरी