बड़े सपने देखो व कड़ी मेहनत करो, सफलता जरूर मिलेगी
मेरे पिता की छोटी नौकरी थी। प्रायमरी शिक्षा के बाद नवोदय विद्यालय में मेरा चयन हुआ। यहां मुझे शिक्षा के साथ अनुशासन भी सीखने को मिला। मैं आपकी की तरह एक छोटी बच्ची थी। एक दिन हमारे घर रिश्तेदार आए। उनकी बत्ती वाली गाड़ी देख कर मैंने अपनी मां से कहा, मैं भी इस गाड़ी में बैठूंगी। उन्होंने मेरी इच्छा पूरी की। मुझे गाड़ी में घुमाया। बस उस दिन से ही सपना देखा कि मैं अफसर बनूंगी। एेसी बत्ती वाली गाड़ी में घूमूंगी। मैंने कड़ी मेहनत शुरू की और सफलता हासिल की। इसलिए हमेशा बड़े सपने देखो और उसे पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करो, सफलता जरूर मिलेगी। महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को लायंस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार सीमा मौर्य ने यह बात कही। इस दौरान सुमित्रा बाई देवड़ा को उपहार से सम्मानित किया। कार्यक्रम मे पुनासा की पूर्व सरपंच दुर्गा रमेश चंद्र अजमेरा, सरिता देवडा, नायब तहसीलदार कविता सोलंकी, भारत सिंह पटेल, अभिषेक चंद्रवंशी, सरस्वती शिशु मंदिर से राजेश्वरी शर्मा, प्रीती पुरोहित, आशा पंडित, ज्योति भटानिया, ज्योति राठौड़, अंजना वर्मा, सुनीता मालवीय सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं। संचालन शम्मी अहमद खान ने किया।
खेलकूद स्पर्धा में भाग लेकर दिखाई प्रतिभा... पंधाना | नगर की अनाज मंडी प्रांगण में महिला दिवस के उपलक्ष्य में आगा खान सोसायटी द्वारा कार्यक्रम किया गया। खेलकूद स्पर्धा में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति सुखदेव, डाली घनश्याम ने की। इस अवसर पर संकुल प्रबंधक मुकेश सिसोदिया, दीपक, अमृत, दीपमाला, मीना, पुनीत, कमलेश पांचोले, विवेक आदि उपस्थित थे। संचालन किरण गीते ने किया।
बेहतर कामों के लिए कलेक्टर ने किया सम्मान
किल्लौद | अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किल्लौद ब्लॉक से विभिन्न विभागों की महिलाओं को बेहतर कार्य के लिए कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने सम्मानित किया। इसमें ग्राम गंभीर से रेखा प्रजापत, शर्मिला साकल्ले, चंचल चौहान, शांतिबाई, अनीता साहू, कावेरी बाई, सविता भवरे, किल्लौद से गिरजा बाई, विमला कनारे आदि शामिल हैं। इस मौके पर किल्लौद से महिला बाल विकास पर्यवेक्षक सुलोचना पाराशर, सीडीपीओ तारावती वर्मा आदि उपस्थित थे।
पुनासा. लायंस स्कूल में आयोजित समारोह में सम्मानित करते हुए।