पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Driving Test Fitness Center To Be Built On Ppp Model

पीपीपी मॉडल पर बनेगा ड्राइविंग टेस्ट-फिटनेस सेंटर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन कामों पर रहेगा फोकस

परिवहन आयुक्त वी मधुकुमार ने भोपाल, ग्वालियर, इंदौर सहित मध्यप्रदेश के 10 शहरों में वाहनों के फिटनेस टेस्ट व ड्राइविंग टेस्ट की जिम्मेदारी निजी हाथों में देने की तैयारी कर ली है। परिवहन आयुक्त वी मधु कुमार ने पिछले दिनों सिरोल पहाड़ी पर बने फिटनेस सेंटर और ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का निरीक्षण कर अफसरों से इन दोनों सेंटर का कुल एरिया, निर्माण की समय सीमा सहित कई जानकारी तलब की। अब भोपाल पहुंचकर आयुक्त ने सेंटर्स के लिए राज्य सरकार से बात कर इस प्रोजेक्ट की तैयारियां शुरू कर दीं है।

डीबी स्टार से बातचीत के दौरान परिवहन आयुक्त वी मधु कुमार ने बताया कि ग्वालियर के सिरोल स्थित आरटीओ ऑफिस, भोपाल, इंदौर सहित 10 शहरों में पीपीपी मॉडल पर फिटनेस टेस्ट सेंटर और ड्राइविंग टेस्ट सेंटर को शुरू किया जाएगा। पीपीपी मॉडल के लिए कई कंपनियां सामने आई हैं। केंद्र सरकार से नई गाइड लाइन मिलने वाली है। गाइड लाइन मिलते ही हम प्रदेश में यह सिस्टम शुरू कर देंगे।

10 शहरों में पीपीपी मॉडल पर फिटनेस टेस्ट सेंटर और ड्राइविंग टेस्ट सेंटर को शुरू करने की तैयारी **

1- केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय की गाइड लाइन आने के बाद करेंगे प्रदेश में पीपीपी मॉडल लागू।

2- परिवहन प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए टीसी ऑफिस के पास जगह मांगी है। टीसी आॅफिस का नए रास्ता के लिए प्रक्रिया की जाएगी।

3- नए प्रवेश द्वार का निर्णय शीघ्र।

4- रेवेन्यू टारगेट के लिए अफसरों व स्टाफ से ज्यादा काम पर प्रेशर नहीं डाला जाएगा।

27 फरवरी को ली थी बैठक

प्रदेश के नए परिवहन आयुक्त वी मधु कुमार ने पिछले महीने 27 फरवरी को सिरोल स्थित प्रदेश परिवहन आयुक्त कार्यालय में अफसरों की एक बैठक आयोजित की थी।

मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्त वी मधुकुमार ने भोपाल-ग्वालियर सहित प्रदेशभर में आरटीओ के फिटनेस टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट सेंटर्स को पब्लिक प्राइवेट पॉर्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के साथ ही बैरियर्स में बदलाव की तैयारी पूरी कर ली है। पीपीपी मॉडल के लिए कंपनियों के आवेदन भी आ गए हैं।
खबरें और भी हैं...