पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Drizzle Occurred After Holika Dahan Light Clouds Still Prevail Today

होलिका दहन के बाद बूंदाबांदी हुई, आज भी छाएंगे हलके बादल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को होलिका दहन के बाद शहर में कई क्षेत्रों में करीब 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। वहीं
मंगलवार को सुबह से हलके बादल छाए रहेंगे। सात साल बाद होली पर इस तरह का मौसम रहेगा। 2013 में होली 27 मार्च को थी। उस दिन तापमान 29 डिग्री था और बादलों के कारण मौसम में ठंडक थी। इसी तरह इस बार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम ठंडा रहेगा। प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। धुलेंडी से रंगपंचमी तक मौसम ठंडा रहेगा। बुधवार को तापमान में और गिरावट आएगी। मार्च के साथ ही गर्मी का आगाज होने लगता है, लेकिन इस दफा हर पांच से सात दिन में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल रहा है। यही वजह है कि इस महीने में एक से दो दिन ही तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री होकर सामान्य से 3 डिग्री रिकॉर्ड कियाा
गया। न्यूनतम तापमान जरूर सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा होकर 16.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के आसार भी

इंदौर को छोड़कर होशंगाबाद, सतना, रायसेन तरफ बारिश होने के आसार भी हैं। दिन-रात का तापमान भी कम रहेगा। 15 मार्च बाद तापमान बढ़ेगा। हालांकि 20 मार्च तक भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा।

मौसम इसलिए हो रहा ठंडा-गरम

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे के मुताबिक इस बार अफगानिस्तान तरफ से पश्चिमी विक्षोभ अंतराल से सक्रिय होकर आगे बढ़ रहा है। बर्फबारी के बीच हवा आगे बढ़ती है तो प्रदेश में तापमान में कमी आती है। वहीं गर्मी के बीच एकदम से ठंड आती है तो दोनों के मिलने से बारिश, ओले की स्थिति बनती है। अपर और लोअर सर्कुलेशन के कारण एेसा होता है।

2015 और 17 में होली के वक्त तापमान के ये रंग भी दिखे थे

2017 में 12 मार्च को होली थी, इस दिन भी सुबह हवा थी, लेकिन दोपहर 12 बजने तक धूप तेज हो गई थी। फिर शाम को मौसम बदला और हवा की रफ्तार 21 किमी प्रति घंटा रही। नतीजा रात का पारा 11 डिग्री तक गिर गया। 2015 में होली 5 मार्च को थी। इसकी पूर्व संध्या को तापमान 10 डिग्री था। होली वाले दिन सुबह 11 बजे तक मौसम ठंडा था, लेकिन आसमान पूरी तरह साफ था। रात के वक्त मौसम फिर ठंडा हो गया था।

खबरें और भी हैं...