- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Dust In Chilli Coriander Turmeric Mixing Of Color Found In Fennel And Peas
मिर्च, धनिया, हल्दी में डस्ट; सौंफ अौर मटर में मिली रंग की मिलावट
कोलार के हाट बाजार में शुक्रवार दोपहर 12 बजे फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के खाद्य सुरक्षा अधिकारी खुले मसालों की जांच के लिए पहुंचे। यहां पर लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर में डस्ट, साैंफ और हरी मटर में हरे रंग की मिलावट मिली है। यह हकीकत मोबाइल फूड लेबोरेटरी में सैंपल की जांच में सामने आई है। मिलावट वाले व्यापारियों के यहां से अब लीगल सैंपल लिए जाएंगे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा ने बताया कि लैब में 19 सैंपलों की जांच की गई थी। इसमें से पांच सैंपल में मिलावट मिली है। उन्होंने बताया कि विभिन्न इलाकों में दूध, मावा, पनीर और मसालों में हाेने वाली मिलावट की जांच ऑनस्पॉट की जा रही है। 28 मार्च तक राजधानी के विभिन्न इलाकों में मोबाइल फूड लैब का संचालन होगा। शनिवार को रंगपंचमी के चलते लैब का संचालन नहीं किया जाएगा। रविवार को यह लैब विठ्ठल मार्केट पेट्रोल पंप सुबह 11 से शाम 5.30 बजे रहेगी, यहां पर कोई भी आम व्यक्ति आकर खाद्य पदार्थों की जांच करा सकते हैं।
बैठक में दिए निर्देश- होटलों में रखा जाए साफ-सफाई का विशेष ध्यान
शुक्रवार को होटल कारोबारियों की बैठक का आयोजन फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के दफ्तर में किया गया। बैठक में कंट्रोलर रवींद्र सिंह ने बताया कि होटलों की जांच की जाएगी, इस दौरान यह देखा जाएगा कि होटल में साफ-सफाई के क्या इंतजाम हैं। खाने की क्वालिटी ठीक है या नहीं।
कोलार हाट में पहुंची फूड लैब