पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Education Minister Said Will Consider The Suggestions Of The Candidates

शिक्षा मंत्री ने कहा, परीक्षार्थियों की सुझाव पर करेंगे विचार**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडल के इस फैसले से विद्यार्थी नाराज हैं। विद्यार्थियों ने डीबी स्टार को बताया कि जो दो प्रश्न निरस्त किए गए हैं वह आब्जेक्टिव हैं और उनके उत्तर बेहद सरल हैं। लगभग सभी विद्यार्थी 10 नंबर के इन दोनों प्रश्नों में से 6-10 अंक प्राप्त कर लेते।

निजी स्कूल के प्राचार्य संजय जैन ने बताया, 5-5 नंबर के दोनों प्रश्नों को निरस्त कर दिया गया है इसलिए 100 की बजाय 90 नंबर में से मूल्यांकन होगा। ये सवाल नहीं हटाए जाते तो परीक्षार्थियों को 100 में से न्यूनतम 33 अंक प्राप्त करने होते। अब उन्हें 90 में से कम से कम 25 अंक पर लाने होंगे। यानी 90 में से मिले नंबरों को 100 में कन्वर्ट करने पर परीक्षा परिणाम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विद्यार्थियों और उनके परिजन का कहना है कि दोनों प्रश्नों के केवल दो नंबर वाले आपत्तिजनक अंश को ही निरस्त किया जाए। इससे मूल्यांकन 98 अंकों में से होगा और सभी परीक्षार्थियों को 2 अंक का बोनस दे दिया जाए। इससे किसी भी परीक्षार्थी के रिजल्ट पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा और समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

पेपर सेटर की लापरवाही की सजा परीक्षार्थी क्यों भुगते?

बोर्ड ने पेपर सेट करने वाले रायसेन के शिक्षक नितिन सिंह जाट अाैर माॅडरेटर नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा लेक्चरर रजनीश जैन काे सस्पेंड कर दिया है। लेकिन नाराज परीक्षार्थियों का कहना है कि पेपर सेटर और मॉडरेटर की लापरवाही की सजा परीक्षार्थी क्यों भुगते? सवाल विवादित हैं तो उन्हें कोर्स में शामिल ही क्यों किया गया?

क्या लिखा है सामाजिक विज्ञान की किताब में

10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय की पुस्तक के 11वें अध्याय में अाजाद कश्मीर के बारे में उल्लेख है। ‘स्वातंत्र्याेत्तर भारत की प्रमुख घटनाएं’ शीर्षक वाले चैप्टर के दूसरे पेज की 23वीं लाइन में अाजाद कश्मीर शब्द का जिक्र हुआ है। यह पूरा वाक्य इस तरह है, पं. नेहरू जनमत संग्रह की अपनी वचनबद्धता का पालन करना चाहते थे, परंतु पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र संघ की शर्ताें का उल्लंघन कर अधिकृत क्षेत्र ‘अाजाद कश्मीर’ से अपनी सेनाएं नहीं हटाईं थीं। इसमें पाक अधिकृत कश्मीर की बजाय अधिकृत क्षेत्र ही लिखा है। हालांकि इसका आशय पाक अधिकृत ही निकलता है। स्कूली शिक्षा मंत्री का कहना है कि इस बारे में परीक्षण करेंगे।

दो नंबर के इन
दो सवालों पर हुआ बवाल

विद्यार्थियों का कहना है कि पेपर में सही जाेड़ी मिलाइए प्रश्न में एक जोड़ी पर विवाद है। इसमें अाजाद कश्मीर का जिक्र है। इस एक नंबर के उपप्रश्न को निरस्त करना चाहिए था। शेष चार उपप्रश्नों पर विवाद नहीं है। इसलिए इन चार उपप्रश्नों का मूल्यांकन कर नंबर दिए जाएं। इसी तरह एक अन्य प्रश्न में भारत के मानचित्र में अाजाद कश्मीर काे दर्शाने काे कहा गया। एक नंबर के इस उपप्रश्न को भी निरस्त कर दिया जाए। शेष चार उपप्रश्न गैरविवादित हैं। इसलिए इस प्रश्न के चार उपप्रश्नों का मूल्यांकन नंबर दिए जाएं। 10 में से 8 नंबर के सवालों पर कोई विवाद नहीं है। इसलिए इनका मूल्यांकन कर नंबर दिए जाएं। निरस्त सवालों के 2 नंबर बोनस स्वरूप दिए जाएं ताकि मूल्यांकन पूरे 100 नंबरों का हो सके।

{निरस्त दो... पेज 1 से जारी**
खबरें और भी हैं...