पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Eighteen Abhishek Will Be Held Today In White Temple In Three Day Festival

तीन दिनी महोत्सव में सफेद मंदिर में आज होंगे अठारह अभिषेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर| अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की इंदौर इकाई द्वारा भगवान श्री आदिनाथ के जन्म-दीक्षा कल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन रविवार सुबह 9 बजे दादा आदिनाथ मंदिर पीपली बाजार में अठारह अभिषेक एवं स्नात्र महोत्सव होगा। यहां भगवान आदिनाथ की नवविलेपित प्रतिमा पर विभिन्न शास्त्रोक्त द्रव्यों से अठारह अभिषेक किए जाएंगे। प्रचार संयोजक अर्पित जैन ने बताया इस मौके पर मंदिर की साज-सज्जा के साथ प्रभु की मनोहारी आंगी भी बनाई जाएगी। सोमवार को पीपली बाजार स्थित सफेद मंदिर से सुबह 8.30 बजे दादा आदिनाथ की पालकी यात्रा निकाली जाएगी।
खबरें और भी हैं...