- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Electricity Collection Payment Vehicles Of Electricity Company Will Roam In The City 1200 Farmers39 Houses Will Be Installed Meters Rs 500 Crore The Goal Of
शहर में भी घूमेंगे बिजली कंपनी के पेमेंट कलेक्शन वाहन, 1200 किसानों के घर लगेंगे मीटर, 500 करोड़ रु. का लक्ष्य
शहर में मौजूदा बिल जमाकर्ताओं के अलावा करीब 75 हजार से एक लाख और उपभोक्ताओं को हर माह बिल राशि जमा करना होगी। इसके लिए बिजली कंपनी मोबाइल बिल पेमेंट व्हीकल स्लम बस्तियों, कॉलोनियों, मोहल्लों में पे बाय डेट के पास भेजेगी। यह वाहन ऑनलाइन पेमेंट प्राप्ति की हाथोंहाथ रसीद भी देगा।
पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल के मुताबिक, इंदिरा गृह ज्योति योजना में पिछले वर्ष की तुलना में बिल राशि कम है। इस बिल राशि को हर हाल में शत प्रतिशत तक वसूलना है। उपभोक्ता यदि बिजली जोन नहीं आ रहे हैं, तो सहज भुगतान सेवा वाहन (मोबाइल पेमेंट कलेक्शन व्हीकल) लेकर उसके मोहल्ले, बस्ती में वसूली के लिए जाएं, फिर भी बिल राशि कई माह बकाया रहती है, तो कनेक्शन काट दिया जाए। इसको लेकर नरवाल ने अफसरों के साथ बैठक भी की। नरवाल ने शहर अधीक्षण यंत्री अशोक शर्मा को निर्देश दिए कि शहर के 1200 किसानों के यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने से मीटर लगाए जाएं। इस पर बताया गया कि एयरपोर्ट बिजली जोन क्षेत्र में 300 किसानों के यहां मीटर लगाए हैं। शेष स्थानों पर यह काम एक माह में पूर्ण हो जाएगा। शहर की बिलिंग एफिशिएंसी 95 फीसदी तक लाना होगी। नरवाल ने कहा कि मार्च में एलटी में 133 एवं एचटी में 48 करोड़ कुल 181 करोड़ रुपए जमा करना है। इस लिहाज से रोज 6 करोड़ से ज्यादा राशि जमा होना चाहिए। इंदौर रीजन से करीब 500 करोड़ रुपए का राजस्व वसूला जाए। इसके लिए रोज बकायादारों से संपर्क किया जाएगा।
25 किमी दूरी पर बनाएं नया फीडर
नरवाल ने कहा कि मेंटेनेंस का काम गुणवत्तापूर्ण हो, ताकि हमारा लॉस कम रहे, सामान्य अवस्था में बिजली जाने की शिकायतें न मिले। मेंटेनेंस के लिए अर्थिंग वायर, गिट्टी, फेंसिंग, एमई, केपेसिटर, वीसीबी की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए। आदिवासी इलाकों में कई फीडर की लंबाई ज्यादा होने से उन्होंने अधिकतम 25 किमी की दूरी पर दूसरे फीडर के निर्देश दिए। अब शहर में एक लाख एवं रीजन में चार लाख पंचिंग (जमा पर्ची) बढ़ाना होगी, तभी राजस्व पर्याप्त एकत्रित होगा।