- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Electricity Company Honored At Delhi Conference Of Smart Grid Forum
स्मार्ट ग्रिड फोरम के दिल्लीसम्मेलन में बिजली कंपनी को सम्मानित किया गया
इंदौर | इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम के तत्वावधान में देशभर में स्मार्ट ग्रिड, स्मार्ट मीटर एवं अन्य रचनात्मक प्रयोगों की सफलता पर नई दिल्ली में चार दिनी राष्ट्रीय सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें इंदौर के दल ने स्मार्ट मीटर का देश में सबसे बेहतर कार्यान्वयन और रखरखाव के बारे में प्रजेंटेशन दिया। इंदौर के दल ने शहर में 1.20 लाख स्मार्ट मीटर लगाने के बाद लाइन लॉस में कमी एवं राजस्व संग्रहण में बढ़ोतरी की जानकारी दी। इस पर फोरम ने इंदौर के दल को सम्मानित किया। अतिरिक्त मुख्य अभियंता (वाणिज्य) आरएस खत्री, अधीक्षण यंत्री (स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट) डीएस चौहान, अधीक्षण यंत्री (वाणिज्य) निर्मल शर्मा, अधीक्षण यंत्री (उच्च दाब) संजय मालवीय आदि ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।