पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिव्यांशु आैर फैज की पारी से एमिनेंट जीता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | दिव्यांशु यादव (83) आैर फैज कुरैशी (71) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत क्रिश्चियन एमिनेंट ने ए ग्रेड वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में एकेसीए को 123 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। जिमखाना मैदान पर खेले गए मुकाबले में एमिनेंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 303 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। करण अजमेरा ने 34 रन बनाए। माधव तिवारी ने 3 विकेट हासिल किए। जवाब में एकेसीए की टीम 35.4 ओवर में 180 रनों पर सिमट गई। स्वराज बाथम ने 55, गौतम जोशी ने 38 आैर अथर्व जोशी ने 34 रनों का योगदान दिया। लक्की मिश्रा ने तीन आैर दीपेश शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। इसी स्पर्धा के एक अन्य मुकाबले में खनूजा क्लब ने इंदौर स्पोर्ट्स को 1 विकेट से हराया। इंदौर स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाए। चिराग शर्मा ने 144 आैर चैतन्य पंडित ने 65 रनों की पारी खेली। जुनैद खान और सुनील दांगडे ने 4-4 विकेट लिए। जवाब में खनूजा क्लब ने 9 विकेट पर 285 रन बनाकर मैच जीत लिया। सौरभ शर्मा और शुभम शर्मा ने 2-2 हासिल किए।
खबरें और भी हैं...