पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंजीनियर्स एसाे. का हीरक जयंती समाराेह हुअा, चुनाव आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| मप्र डिप्लाेमा इंजीनियर्स एसाेसिएशन का हीरक जंयती समाराेह शनिवार काे हुअा। रविवार काे संगठन के चुनाव हाेंगे। ग्वालियर स्थित एग्रीकल्चर काॅलेज के सभागार में हुए समाराेह की अध्यक्षता संगठन के प्रांताध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने की। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदाैरिया एवं एफाेडे के जनरल सेक्रेटरी वाईएस सेंगर मुख्य अतिथि थे। समाराेह में उज्जैन, देवास, हाेशंगाबाद, रीवा, सागर, जबलपुर, इंदाैर, भाेपाल, शहडाेल, विदिशा, सीहाेर, रायसेन समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलाें से प्रतिनिधि शामिल हुए। संगठन के जीपी पाठक एवं अवध गुप्ता ने बताया कि रविवार दाेपहर 12:30 बजे से संगठन के चुनाव हाेंगे। निर्वाचन अधिकारी सुनील व्यास एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह भदाैरिया हाेंगे।
खबरें और भी हैं...