- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Entrepreneurs Can Win Two Lakh Rupees By Participating In Startup Challenge
स्टार्टअप चैलेंज में हिस्सा लेकर दो लाख रुपए जीत सकते हैं आंत्रप्रेन्योर्स
सिटी रिपोर्टर. इंदौर
अगर आप स्टार्टअप रन कर रहे हैं तो अापके पास है खास मौका। भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय ने सागरमाला स्टार्टअप चैलेंज रखा है। इसमें प्रतिभागियों को अलग-अलग क्षेत्र में प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट देने होंगे। इसमें डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, बिग डेटा, इंटरनेट ऑफ थिंक्स, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसी फील्ड शामिल हैं। इस कॉम्पिटीशन में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। विनर्स को दो लाख रुपए दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए www.mygov.in पर विजिट कर सकते हैं।