लायंस क्लब ऑफ इंदौर सनशाइन की स्थापना
सिटी रिपोर्टर | इंटरनेशनल वुमन्स-डे पर लायन डिस्ट्रिक्ट में लायंस क्लब ऑफ इंदौर सनशाइन की स्थापना की गई। लायंस डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर अजय सिंह सेंगर के मार्गदर्शन में क्लब का गठन किया गया। इसमें साधना सिंह अध्यक्ष, विनय गुप्ता सचिव और आशिमा मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस क्लब के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 24 महिलाओं ने क्लब की मेम्बरशिप ली और समाज में महिलाओं के विकास के लिए काम करने की शपथ ली। वर्ष 2020 के वुमन्स-डे के थीम के अनुसार कार्यक्रम में सभी महिलाओं पिंक ड्रेसअप में आईं।