पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rau News Mp News Europa League Manchester United39s Biggest Win Of 7 Years

यूरोपा लीग: मैनचेस्टर यूनाइटेड की 7 साल की सबसे बड़ी जीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यूरोपा फुटबॉल लीग में सात साल की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने राउंड-16 के पहले लेग में ऑस्ट्रिया के लिंजेर एथलेटिक स्पोर्ट्स क्लब को 5-0 से हराया। मैच में दो गोल इंजरी टाइम में हुए। यूनाइटेड की टीम यूरोपियन टूर्नामेंट में कभी भी ऑस्ट्रिया के क्लब से नहीं हारी है। 9 में से 8 मुकाबले जीते हैं जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। घरेलू मैदान पर खेल रही लिंजेर ने पहले हाफ में कुछ दम दिखाया। 28वें मिनट में ओडिओन इगालो ने गोल कर यूनाइटेड को 1-0 से बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा। दूसरे हाफ में यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। 58वें मिनट में जेम्स ने और 82वें मिनट में माटा ने गोल किया। ग्रीनवुड (90+1) और पेरेइरा (90+3) ने इंजरी टाइम में गोल कर टीम को 5-0 की अजेय बढ़त दिलाई। लिंजेर की टीम ने 1999 के बाद यूरोपियन टूर्नामेंट में घर में कोई मुकाबला गंवाया। यूनाइटेड के खिलाफ इस साल सभी टूर्नामेंट के 18 मुकाबलों में से 12 मैच में विरोधी टीम गोल नहीं कर सकी। यह अन्य किसी इंग्लिश क्लब से 4 ज्यादा है।

खबरें और भी हैं...