पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Even After Taking The Lead In The First Innings Mp Lost Vidarbha Champion In Under 23 Cricket

पहली पारी में बढ़त लेने के बाद भी हारा मप्र, विदर्भ अंडर-23 क्रिकेट में चैम्पियन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

CK Nayudu Trophy

चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके

गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन कर विरोधी टीम को पहली पारी में 218 रनों पर आउट कर मध्यप्रदेश को बढ़त दिलाई थी, लेकिन दूसरी पारी में मेजबान टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। आठ बल्लेबाज दोहरी रनसंख्या तक भी नहीं पहुंच सके, जबकि चार बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुला। पार्थ गोस्वामी (0), रिषभ चौबे (5), यश दुबे(8), निखिल मिश्रा (6), आशुतोष शर्मा (0), अनिल मौर्य (0), अंकुश त्यागी (4) आैर कुलदीप सेन (0) बड़ी खेलने में नाकाम रहे। विजेता विदर्भ टीम को कर्नल सीके नायडू के पोते विजय नायडू, एमपीसीए सचिव संजीव राव आैर विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रशांत वैद्य ने पुरस्कृत किया।

_photocaption_जीत का जश्न मनाते विदर्भ के खिलाड़ी : फोटो भास्कर*photocaption*

मध्यप्रदेश को कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में विदर्भ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी मध्यप्रदेश को इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में विदर्भ ने ही पराजित किया था। इसके अलावा अंडर-19 टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश को विदर्भ ने ही शिकस्त दी थी।

मध्यप्रदेश की यह अपने घरू मैदान पर करारी हार है, क्योंकि उसने मेहमान टीम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली थी। यदि मैच ड्रॉ पर समाप्त होता तो मध्यप्रदेश टीम की जीत सुनिश्चित होती। होलकर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम दूसरी पारी में 31.1 ओवर में 60 रनों पर सिमट गई आैर उसने विदर्भ को 92 रनों का लक्ष्य दिया। इरफान अली ने 21 आैर राहुल चंद्रोल ने 12 रन बनाए। भूते आैर ए. ठाकरे ने तीन-तीन, हर्ष दुबे आैर एम. राउत ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में विदर्भ ने 23.1 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बनात हुए मैच अपने नाम किया। नयन चव्हाण ने 53 आैर अथर्व तायड़े ने 32 रन बनाए। इरफान अली आैर पार्थ गोस्वामी ने 1-1 विकेट हासिल किया। नयन ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। उन्होंने अथर्व के साथ पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। दूसरी पारी में खेलने उतरी मध्यप्रदेश टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सका। मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 249 रन बनाए थे। जिसके जवाब में विदर्भ की टीम पहली पारी में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
खबरें और भी हैं...