- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Even If There Is A Credit The Notice To Charge Interest On The Entire Tax Is Wrong The Taxpayer Should Give A Logical Answer Expert
क्रेडिट होने पर भी पूरे टैक्स पर ब्याज लेने के नोटिस आना गलत, करदाता तार्किक जवाब दें : विशेषज्ञ
जीएसटी काउंसिल ने 18 दिसंबर 2019 में फैसला लिया था कि बकाया जीएसटी पर ब्याज की गणना नेट टैक्स पर की जाएगी न कि पूरे टैक्स पर। इसके बाद भी आज तक इस कानून का प्रावधान नहीं किया गया है और विभाग द्वारा कारोबारी करदाता के खाते में क्रेडिट होने पर भी पूरी टैक्स राशि पर ब्याज जमा करने के नोटिस जारी हो रहे हैं। करदाता इसका तार्किक जवाब दें। यह बात विशेषज्ञों ने माहेश्वरी भवन में कमर्शियल टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और मप्र टैक्स लॉ बार एसोसिएशन के सेमिनार में कही।
टैक्स पर ब्याज को लेकर आ रहे नोटिस पर वरिष्ठ कर सलाहकार अमित दवे ने कहा इस तरह के नोटिस सरकार व काउंसिल द्वारा देश के ईमानदार व जागरूक करदाताओं के साथ मजाक होकर अन्याय
वाला रवैया दिखाते हैं। सीटीपीए अध्यक्ष यशवंत लोभाने ने कहा जीएसटी में इनपुट टैक्स क्रेडिट लेजर और कैश लेजर में यदि कोई राशि पहले से ही जमा है तो जीएसटी की सकल मांग पर ब्याज लगाना अनुचित है। मप्र टैक्स लॉ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन लखोटिया ने कहा संस्था द्वारा लगातार मांग के बाद शासन ने पुराने वैट प्रकरण के लिए अंतिम तारीख बढ़ा दी है, सभी कारोबारियों और कर सलाहकार द्वारा लगातार समय पर रिटर्न दाखिल करने पर अब मप्र देश में नंबर दो पर आ गया है।
जिनका पिछले वर्ष टर्नओवर दो करोड़ से अधिक नहीं रहा, उन्हें यह रिटर्न भरना एेच्छिक रहेगा
वक्ता व सीए सुनील पी जैन ने साल 2018-19 के जीएसटी के सालाना रिटर्न की जानकारी देकर बताया कि ऐसे करदाता व्यवसायी जिनका पिछले वर्ष में टर्नओवर दो करोड़ से अधिक नहीं रहा है, उन्हें यह रिटर्न भरना एेच्छिक रहेगा। अगर वह फाइल नहीं भी करते हैं तो भी अंतिम तिथि पर मासिक रिटर्न फाइल हो जाएगा। वहीं बड़े करदाताओं को यह 31 मार्च तक दाखिल करना है, लेकिन पोर्टल पर अभी रिटर्न पूर्ण रूप से डिस्प्ले नहीं हो रहा है। इससे कठिनाई आ रही है। कार्यक्रम में डीजे दवे, एससी बंसल, अरुण महेश्वरी, संतोष मोलासरिया, राजेश जैन, सुभाष बाफना, ललित शारदा, आरके नीमा, केदार हेड़ा, देवेंद्र जैन, एके गौर, अनिल जैन, नीलेश कुशवाहा के साथ प्रतीक जैन, अनुराग लखोटिया, गौरव नीमा, सुधीर मिश्रा, कमल सोडानी उपस्थित थे।