- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Every Legislator Is In Possession To Calculate The Power Equation
सत्ता के समीकरण साधने के लिए हर विधायक कब्जे में **
परिजन तक विधायकों की कुशलक्षेम भी पार्टी नेता ही पहुंचा रहे
सरकार बनने की उम्मीदों के बीच भाजपा ने भी अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर ली है। इन विधायकों को पार्टी गुड़गांव से कुछ दूर स्थित पाटौदी के होटल में लेकर गई है। पार्टी नहीं चाहती है कि किसी भी स्थिति में उनका कोई विधायक टूटे। वरना बने बनाए समीकरण बिगड़ सकते हैं। एक-एक विधायक पर पूरी नजर रखी जा रही है। उनसे किसी को भी मिलने या संपर्क करने की इजाजत नहीं है। परिजन तक उनकी कुशलक्षेम भी पार्टी के पदाधिकारी ही पहुंचा रहे हैं। घर वालों को कह दिया गया है कि कोई चिंता न करें।
भाजपा