सातवीं की छात्रा को अगवा कर की ज्यादती
रायसेन में बंधक बनाकर रखा था, बाल अपचारी की तलाश
बिलखिरिया थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर रायसेन में ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोप उसी मोहल्ले में रहने वाले बाल अपचारी पर लगा है, जिसने छात्रा को बंधक भी बना लिया था। बिलखिरिया पुलिस ने केस दर्ज कर बाल अपचारी की तलाश शुरू कर दी है।
टीआई राकेश वर्मा के मुताबिक इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। 24 फरवरी को मोहल्ले में रहने वाला 17 वर्षीय बाल अपचारी बहला-फुसला कर उसे खेत ले गया और ज्यादती कर दी। इसके बाद धमकाते हुए 10 मार्च को उसने छात्रा को अगवा कर लिया और रायसेन ले गया। यहां एक मकान में बंधक बनाकर ज्यादती की। उसके चंगुल से छूटी छात्रा घर लौटी और पूरा वाकया परिजनों को बताया।