महिला प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाई गई सामग्री की लगाई प्रदर्शनी
खंडवा | महिला दिवस के अवसर पर वाद विवाद एवं निबंध प्रतियाेगिता के साथ ही प्रदर्शनी जन शिक्षण संस्थान ने लगाई। सोनाली आर्य ने बताया वीआईपी रोड, भोपाल में 7 एवं 8 मार्च को दो दिनी प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें खंडवा के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाई वस्तुअाें की प्रदर्शनी लगाई गई थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र वर्मा थे। इस अवसर पर विशेष रूप से उपायुक्त दिनेश मिश्रा, सहायक आयुक्त र्कीति चाैहान एवं नवनीत शुक्ला उपस्थित थे। अतिथियों ने विजयी प्रतियाेगियाें काे पुरस्कृत किया। इसी तरह भाेपाल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आलोक संजर पूर्व संसद लोकसभा थे। कार्यक्रम में संस्था की डायरेक्टर माधुरी शर्मा काे राज्य स्तरीय उत्कृष्टता सम्मान दिया।