पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Explain To Smokers On No Smoking Day Also Put Spot Fine

नो स्मोकिंग डे पर धूम्रपान करने वालों को समझाइश, स्पॉट फाइन भी लगाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आईएसबीटी पर परिसर में नो स्मोकिंग डे पर धूम्रपान करने वालों को समझाइश दी गई और स्पॉट फाइन किया गया। इस दौरान 200 रुपए का अधिकतम फाइन भी किया गया। इस अभियान के तहत यात्रियों को समझाइश देने के साथ-साथ लगातार स्पॉट फाइन किया जा रहा है। अब तक हुई कार्रवाई के दौरान 2500 रुपए का स्पॉट फाइन लोगों पर लगाया जा चुका है। अभियान को नियमित रखने के लिए आईएसबीटी प्रभारी साजिद खान और सुपरवाइजर आदिल खान को बीसीएलएल द्वारा अधिकृत किया गया है। इस अभियान के दौरान दी जा रही समझाइश के दौरान लोगों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान, उससे होने वाली बीमारियों आदि की जानकारी मुख्य रूप से दी जा रही है। अगले सप्ताह यह अभियान शहर के मुख्य चौराहों पर चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...