- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Explanation Cases Of Building Permission Will Be Resolved Immediately
बिल्डिंग परमिशन के समझाैता प्रकरणाें का हाेगा तत्काल निराकरण
भाेपाल| बिल्डिंग परमिशन के शुल्क अाैर समझौता शुल्क वसूली के प्रकरण अब जल्द से जल्द से सुलझ सकेंगे। इसके लिए नगर निगम अायुक्त बी विजय दत्ता ने इसके लिए अलग अधिकारियाें काे जिम्मेदारी साैंपी है। सहायक नगर निवेशक एमपी शांडिल्य काे जाेन एक से 10 तक अाैर काॅलाेनी सेल के सहायक यंत्री एमएस सेंगर काे जाेन 11 से 19 तक की जिम्मेदारी साैंपी है। ये दाेनाें ही अधिकारी बिल्डिंग परमिशन अाैर काॅलाेनी सेल में पदस्थ सहायक यंत्रियाें अाैर अन्य कर्मचारियाें के माध्यम से विवादाें का निराकरण कराकर वसूली कराएंगे। इसी प्रकार दुकानाें के लाइसेंस, मीट लाइसेंस, हाेर्डिंग, पार्किंग, तहबाजारी, मनाेरंजनकर, प्रदर्शनकर अाैर स्पाॅट फाइन की वसूली के लिए अलग-अलग अधिकारियाें काे जिम्मेदारी साैंपी है। उपायुक्त विनोद शुक्ल अाैर सहायक अायुक्त संध्या चतुर्वेदी काे राजस्व अाैर संपत्तिकर की वसूली का नाेडल बनाया है। लाइसेंस, हाेर्डिंग, पार्किंग, तहबाजारी की वसूली के लिए जाेन एक से 10 तक यूडीसी अालमगीर अाैर जाेन 11 से 19 तक राजस्व निरीक्षक राजेंद्र श्रीवास्तव काे प्रभारी बनाया है।