- Hindi News
- National
- Sant Hirdaram Nagar News Mp News Facility Property And Water Tax Amount Will Be Deposited Even On Holidays
सुविधा: अवकाश के दिन भी जमा होंगी संपत्ति और जल कर की राशि
माता मंदिर } शहरभर में नगर निगम के सभी वार्ड और जोन कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के वार्ड कार्यालय में उपभोक्ता संपत्ति और जल कर की राशि कार्यालयीन समय में पहुंचकर जमा कर सकते हैं।
राहत : भोपाल स्टेशन पर अब 20 मिनट तक रुकेगी नर्मदा एक्सप्रेस
रेलवे स्टेशन } इंदौर-बिलासपुर के बीच चलने वाली नर्मदा एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन पर 20 मिनट तक रुकेगी। रेलवे ने इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। ट्रेन 18233 नर्मदा एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन पर रात 11:20 पर आकर 11:40 पर रवाना होगी।
मेंटेनेंस : 1 अप्रैल से सुबह 7 से 11 बजे तक की जाएगी बिजली कटौती
मेन रोड } बिजली कंपनी ने प्री-मानसून मेंटेनेंस की घोषणा कर दी है। इसके तहत आगामी 1 अप्रैल से लगातार 4 घंटे तक सुबह 7 से 11 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी। गर्मी को देखते हुए एमडी ने निर्देश दिए हैं कि मेंटेनेंस कार्य सुबह के वक्त ही किया जाए।