फाग गीत श्यामा श्याम सलोनी सूरत को शृंगार... का किया अभ्यास
सांगीतिक आयोजन
जवाहर बाल भवन में सोमवार को आधुनिक संगीत प्रभाग में होली के अवसर पर फाग गीतों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों को फाग होली के लोकगीत सिखाए गए। फाग में होली खेलने, प्रकृति की सुंदरता और राधाकृष्ण के प्रेम का वर्णन होता है। कार्यशाला में विजय सप्रे ने बच्चों को बताया कि फाग होली गीतों को शास्त्रीय संगीत तथा उपशास्त्रीय संगीत के रूप में गाया जाता है। कार्यशाला में बच्चों को श्यामा श्याम सलोनी सूरत को शृंगार वसंती... फाग गीत गाने का अभ्यास कराया गया। कार्यशाला के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह कार्यशाला करीब एक घंटे की रही। जिसमें 6 साल से अधिक उम्र के बाल प्रतिभागियाें ने सहभागिता की।