पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Family Said Short Pm Does Not Trust Killing In The Love Triangle By Acid

परिजन बोले- शॉर्ट पीएम पर भरोसा नहीं प्रेम त्रिकोण में एसिड डालकर हुई हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाहिया कॉलोनी में शनिवार को मिले युवक के शव को लेकर रिश्तेदारों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जिस हालत में शव मिला, उसे देख नहीं लगता कि नशे से मौत हुई है। उसके शरीर पर किसी दूसरे व्यक्ति के कपड़े थे। उनका आरोप है कि हत्या प्रेम त्रिकोण में की गई है। हमें शक है जिस स्थिति में शव मिला, वह दो दिन पुराना नहीं लगता। न ही किसी जानवर ने नोचा। उसे एसिड डालकर जलाया है। इसे लेकर वे बड़े पुलिस अफसरों से निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। वहीं पुलिस
अफसरों का कहना है जिन लोगों पर शक था उन सभी से पूछताछ हो चुकी है। अब पीएम की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

हीरा नगर क्षेत्र में तरुण कटारिया (22) का शव मिला था। शाॅर्ट पीएम रिपोर्ट मेें उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। किसी जानवर के नोचने के निशान थे। पुलिस का अनुमान है कि तरुण शराब का आदी था और उसकी
मौत अधिक नशे से हुई है, जबकि चचेरे भाई रोहित चौहान व अन्य इसे नहीं मान रहे।

तरुण कटारिया

सिर्फ वही नकारात्मक खबर
जो अापको जानना जरूरी है।
खबरें और भी हैं...