- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Farmer Injured In Car Collision On Bhopal Indore Road Broke After 25 Days
भोपाल-इंदौर रोड पर कार की टक्कर से घायल किसान ने 25 दिन बाद तोड़ा दम
फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवक से ठगी करने वाले को 10 साल की जेल, जुर्माना
भोपाल| अदालत ने बेरोजगार को पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने और उससे 41 हजार की ठगी करने वाले अंकित जाट पिता साहब सिंह एवं वीरेंद्र बहादुर सिंह पिता राम बहादुर सिंह को 10-10 की जेल और 30 -30 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। शुक्रवार को न्यायाधीश सीएम उपाध्याय ने यह फैसला सुनाया। शाजापुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने 9 अप्रैल 2017 को सायबर सेल में शिकायत की थी कि उससे आईटीबीपी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2016 में फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर प्रशिक्षण के नाम पर 41 हजार रुपए जमा कराए गए हैं। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि वीरेंद्र बहादुर ने धोखाधड़ी कर फरियादी से अपने खाते में रकम जमा कराई और अंकित ने नियुक्ति पत्र जारी किया था।
प्रदेश की महिला कर्मचारियाें काे 16 काे मिलेगा लता संतानी स्मृति सम्मान
भाेपाल| एपी स्टेट एग्राे कार्पाेरेशन कर्मचारी संघ द्वारा 16 मार्च काे लता संतानी स्मृति सम्मान समाराेह का अायाेजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर परसाई ने बताया कि समाराेह में उन महिलाओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्हाेंने ट्रेड यूनियन के अलावा सामाजिक क्षेत्र में, कर्मचारियाें के कल्याण के लिए अतुलनीय याेगदान दिया। इनमें ऊर्जा विकास निगम में पदस्थ एक्जीक्यूटिव इंजीनियर वंदना चटर्जी, कर्मचारियाें के हिताें के लिए संघर्षरत इंदाैर की अनिता रामपुरकर, बड़े अांदाेलनाें का नेतृत्व करने वालीं बैतूल की गीता तिवारी, ट्रेड अांदाेलन में सक्रिय इंदाैर की माेनी जाेसफ, सूत मिल के श्रमिकाें के अांदाेलन में सक्रिय सनावद की चंद्रमणि शर्मा शामिल हैं।
सर्वे शुरू... सिद्धार्थ नगर में जनभागीदारी से बिछेगा सीवेज नेटवर्क, होगा सर्वे
भाेपाल|वार्ड 67 के अंतर्गत अाने वाले सिद्धार्थ नगर में नगर निगम जनभागीदारी से सीवेज नेटवर्क बिछाएगा। इसके लिए निगम साेमवार काे सीवेज प्रकाेष्ठ से इंजीनियर भेजकर सर्वे कराएगा। सीवेज के नेटवर्क काे बिछाने में जाे भी खर्चा अाएगा उसकी 50 प्रतिशत राशि रहवासियाें काे देनी हाेगी। शेष 50 प्रतिशत राशि निगम की अाेर से लगाई जाएगी। सिद्धार्थ नगर काॅलाेनी अभी निगम के हेंड अाेवर नहीं हुई है। काॅलाेनी का सीवेज नेटवर्क बर्बाद हाे चुका है। एेसे में सीवेज सड़क के साथ ही पार्क की जमीन पर भर रहा है। इससे उक्त काॅलाेनी के साथ ही पास के कमला नगर के रहवासियाें काे भी परेशानी हाे रही है। शुक्रवार काे रहवासियाें ने निगम प्रशासक कल्पना श्रीवास्तव के नाम ज्ञापन साैंपा था।
नारायण नगर में गांजे के साथ मिला कोहेफिजा इलाके का बदमाश
भोपाल| बागसेवनिया पुलिस ने कोहेफिजा के बदमाश को एक किलो 400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा लेकर नारायण नगर इलाके में घूम रहा था। जब्त गांजे की कीमत 30 हजार रुपए आंकी गई है। टीआई शैलेंद्र शर्मा के मुताबिक नारायण नगर पटरी के पास एक संदिग्ध के घूमने की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम को तलाशी में उसके कब्जे से 1.4 किग्रा गांजा मिला। आरोपी लालघाटी निवासी 27 वर्षीय अमन खान है, जो तस्करी और चोरी समेत अन्य अपराधों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।
भाेपाल| भोपाल-इंदौर रोड पर कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार किसान ने 25 दिन तक चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। ये हादसा बीती 16 फरवरी को बैरसिया रोड, ईटखेड़ी निवासी 65 वर्षीय रामस्वरूप विश्वकर्मा के साथ हुआ था। उस वक्त वह सीहोर में हुए एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने रिश्तेदार के साथ घर लौट रहे थे। टक्कर से बाइक चला रहे रिश्तेदार तो दूर जा गिरे, लेकिन रामस्वरूप को गंभीर चोट आई थी। वहीं, बरखेड़ी फाटक से पुल बोगदा के बीच शुक्रवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से सेवकराम सुंदरानी की मौत हो गई। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ऐशबाग निवासी 60 वर्षीय सेवकराम ऑटो चालक थे। ये हादसा है या कुछ और फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है।