- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Farmers Said Change The Power Schedule So That The Crops Get Water
किसान बोले- बदलो बिजली शेड्यूल, ताकि फसलों को मिले पानी
शहर के आसपास सांवेर तहसील के किसान बड़ी संख्या में शुक्रवार को क्षेत्र के बिजली कंपनी के दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों से मांग की कि प्याज की फसलों को पर्याप्त पानी मिल सके, इसके लिए बिजली सप्लाय का शेड्यूल बदला जाए। उन्होंने दिन में बिजली सप्लाय कम कर रात में सप्लाय बढ़ाने की मांग की। अफसरों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे जल्दी ही इसका निराकरण करेंगे।
सांवेर तहसील के गांव कछालिया, हरियाखेड़ी, बीबी खेड़ी, पाल कांकरिया के किसान बड़ी संख्या में कछालिया ग्रिड पर पहुंचे। भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव ने बताया कि अफसरों को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि खेत के लिए दोपहर में दी जा रही बिजली का शेड्यूल बदलकर सुबह किया जाए और रात की लाइट अंधेरा होने के बाद ही प्रदाय की जाए। किसानों का कहना था कि दिन में लाइट छह घंटे दी जाती है। उसे दिन में 4 घंटे सुबह 6 से 10 तक व रात को 4 घंटे के बजाय 6 घंटे तक कर दिया जाए। इससे प्याज की फसलों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।