पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Father Said My Son39s Death Did Not Resolve Even After 40 Days

पिता बोले- 40 दिन बाद भी नहीं सुलझी मेरे बेटे की मौत की गुत्थी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने कहा- साक्ष्य खुदकुशी की ओर कर रहे इशारा, फिलहाल डीएनए व विसरा रिपोर्ट का इंतजार

ऐशबाग थाने के पास हुई एमए छात्र की मौत की गुत्थी 40 दिन बाद भी नहीं सुलझ पाई है। पिता का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि ये एक खुदकुशी का मामला है। अब तक मिले सभी साक्ष्य छात्र द्वारा खुदकुशी करने का इशारा कर रहे हैं। हालांकि, डीएनए और विसरा रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार है।

14 जनवरी को लापता... परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

फूटी बावड़ी, पुष्पा नगर निवासी 22 वर्षीय सोनू चिराड़ बरकतउल्ला विवि से एमए की पढ़ाई करता था। बीती 14 जनवरी को वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला तो पिता इंद्रपाल ने ऐशबाग थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। 14 जनवरी से ही उसका फोन भी स्विच ऑफ था। 29 जनवरी को ऐशबाग थाने के पास उसका शव मिला। इंद्रपाल का आरोप है कि पुलिस ने यदि सोनू को ठीक से तलाशा होता तो शायद आज वह जिंदा होता। ये खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या का मामला है, जिस पर पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। टीआई अजय नायर का कहना है कि सोनू ने फोन स्विच ऑफ करने से पहले अपने एक दोस्त से 15 मिनट तक बात की थी। दोनों के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस के पास है। इसमें वह जहरीली दवा खाकर खुदकुशी करने की बात कर रहा है। उसने अपने स्टेटस पर भी लिखा था कि सॉरी मम्मी-पापा, मेरे बगैर जीना सीख लेना। पोस्टमार्टम में भी सोनू के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली है।

सोनू चिराड़

खबरें और भी हैं...