- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Fear Of Adulteration In Mava And Sweets 8 Samples Taken
मावे और मिठाई में मिलावट की आशंका, 8 सैंपल लिए
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले ने विभिन्न इलाकों से मावा, पनीर, दूध और मिठाइयों के 8 सैंपल लिए। इनकी जांच ईदगाह हिल्स स्थित लैब में होगी। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा ने बताया कि मावे और मिठाइयों में मिलावट की आशंका के चलते जांच की गई है। सोमवार को बैरागढ़, भेल, कोलार और नए भोपाल में तैयार की जा रही मिठाइयों की जांच की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि मिलावट की आशंका होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचना दे। मिलावट की सूचना देने वाले व्यक्ति को सरकार इनाम दिया जाएगा।