- Hindi News
- National
- Sant Hirdaram Nagar News Mp News Fencing Of Cpa Plantations Is Breaking Trees Are Being Harvested
सीपीए के प्लांटेशन की टूट रही हैं फेंसिंग, हो रही है पेड़ों की कटाई
हलालपुर रोड पर करीब 9 साल पहले सीपीए द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख नहीं की जा रही है। इनकी सुरक्षा के लिए लगाई गई फेंसिंग जगह-जगह से टूट रही है, जिसके चलते प्लांटेशन एरिया में लोगों का आना-जाना भी हो रहा है। इतना ही नहीं यहां तो जानवरों का प्रवेश भी बेरोकटोक है। प्लांटेशन की सुरक्षा पूरी तरह से सिर्फ फेंसिंग के भरोसे ही बनी हुई जो कि टूटने के कारण अब पेड़ों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। यहां टूटी फेंसिंग के कारण पेड़ों की कटाई भी देखी जा रही है। यहां रात के वक्त पेड़ों की कटाई करके उन्हें छोड़ दिया जाता है और कुछ दिन बाद में लकड़ी सूखते ही उसे उठाकर ले जाया जाता है।
बेखबर हैं जिम्मेदार
-मनोहर लाल, हलालपुर
2011 में हुआ प्लांटेशन
सीपीए द्वारा हलालपुर रोड पर साल 2011 में प्लांटेशन किया गया था। उस वक्त यहां करीब 1500 से अधिक पौधे लगाए गए थे। जिनकी संख्या सुरक्षा फैंसिंग टूटे होने से लगातार घटती जा रही है।
हलालपुर
वार्ड-05