धारकवाड़ी में मामूली बात पर विवाद में मारपीट
मूंदी | ग्राम धारकवाड़ी में मंगलवार रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने फरियादी पक्ष की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। घायलों में अजय पिता भगवान सिंह, प्रीते सिंह पिता भगवान, सदाशिव पिता अजय सिंह, दीपिका पति शिवराजसिंह शामिल हैं। पुलिस ने फरियादी दीपिका पति शिवराजसिंह की शिकायत पर मुकेश राजपूत, लालसिंह पिता विजयसिंह, अशोक पिता दगडूसिंह, मानसिंग पिता दगडूसिंह एवं चिंताबाई पति अशोक राजपूत के खिलाफ केस दर्ज किया है।