- Hindi News
- National
- Asha Pur News Mp News Fire In The Field Controlled With The Help Of Youth
खेत में लगी आग, युवाओं की मदद से पाया काबू
आशापुर | खेड़ी के पास सोमवार को किसान गौरीशंकर सुनार के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पास के ही खेत में होली मिलन समारोह मना रहे युवकों ने लपटे उठते देखी और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। वर्तमान में खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है और कटाई का काम भी चल रहा है। यदि जल्द आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।