पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Firs Will Be Filed Against Any Religion Against Comments Do Not Force Color

किसी भी धर्म के खिलाफ टिप्पणी पर दर्ज हाेगी एफअाईअार, जबरन रंग न लगाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर ने ग्राम व शहरवासियाें से कहा- काेराेना वायरस से बचाव करते हुए मनाएं हाेली

हाेली एवं रंगपंचमी के दाैरान साेशल मीडिया पर साइबर सेल नजर रखेगा। किसी भी धर्म के खिलाफ अापत्तिजनक टिप्पणी की ताे संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफअाईअार दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर भी पुलिस कार्रवाई होगी।

होली व रंगपंचमी पर्व को शांति व सद्भाव से मनाने के उद्देश्य से जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम में हुई। कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने पर्व आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्हाेंने कोरोना वायरस से उत्पन्न कोविड-19 से बचाव के उपाय करते हुए होली का पर्व मनाने की समझाइश दी। एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा साेशल मीडिया समाज को जोड़ने के लिए होना चाहिए। समाज में वेमनस्य या तनाव फैलाने के लिए नहीं। त्यौहारों के दौरान समाज में तनाव फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने तथा दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारियां बैठाने पर विशेष नजर रखी जाकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस की सायबर सेल सख्ती से नजर रख रही है। साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की अनुमति किसी को नही दी जाएगी। एसडीएम संजीव केशव पांडे ने कहा धार्मिक पर्वों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग सीमित मात्रा में करें क्योंकि इन दिनों परीक्षा का माहौल है। किसी की बिना सहमति के रंग न लगाएं। बैठक में नगर निगम , विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को होली व रंगपंचमी पर्व के दौरान पुलिस नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...