- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News First Time Civil Services Applications Can Be Withdrawn
पहली बार: सिविल सर्विसेज आवेदन वापस लेे सकते हैं
18 मार्च शाम 5.30
बजे तक आवेदन वापस ले सकते हैं अभ्यर्थी
सिटी रिपोर्टर . भोपाल
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेस परीक्षा-2020 में पहली बार उन अभ्यर्थियों को आवेदन वापस लेने का विकल्प दिया है, जो फॉर्म भर चुके हैं।
इसके लिए यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर लिंक भी सक्रिय कर दिया है। अभ्यर्थी 18 मार्च शाम 5.30 बजे तक आवेदन वापस लेने के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। इसके लिए फॉर्म भरते समय दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी। विड्रॉल रिक्वेस्ट जनरेट करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर यूपीएससी की तरफ से ओटीपी भेजा जाएगा, जो 30 मिनट तक वैलिड रहेगा। ओटीपी डालने के बाद ही विड्रॉल रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होगी। यदि ओटीपी नहीं आता है, तो अगले 10 मिनट के भीतर आपको रीसेंड का ऑप्शन दिया जाएगा। ओटीपी सत्यापित होने के बाद आवेदन वापस लेने की रिक्वेस्ट स्वीकार की जाएगी।
अगर आपने विड्रॉल रिक्वेस्ट नहीं डाली है, फिर भी विड्रॉल संबंधित मैसेज आया है, तो तुरंत upscsoap@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।
फीस नहीं होगी वापस
{यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन वापस लेने के बावजूद अभ्यर्थियों को जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।