- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News First Time Experiment Checked The Roofs Of Houses Of Sensitive Area With Drone Camera
पहली बार प्रयोग: संवेदनशील क्षेत्र के मकानों की छतों को ड्रोन कैमरे से चेक किया
खंडवा | होली पर कानून व सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखने के लिए सोमवार शाम से पुलिस बल तैनात किया गया। शहर कोतवाली व थाना मोघट व थाना पदम नगर क्षेत्रों के संवेदनशील मकानों की छतों को पुलिस ने ड्रोेन कैमरे से चेक किया। पड़ावा पर मोघट थाना टीआई बीएल अटोदे, कोतवाली क्षेत्र में टीआई मंडलोई व पदम नगर क्षेत्र में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने पुलिसबल के साथ ड्रोन कैमरा उड़ाकर छताें का चेक किया। मोघट टीआई ने बताया कि शहर में ऐसा प्रयोग पहली बार किया गया।