- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Five Girls Of Bhopal Shone In Madhya Pradesh39s Victory
मध्यप्रदेश की जीत में भोपाल की पांचों लड़कियां चमकीं
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल
प्रदेश की महिला टीमों ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित अलग-अलग आयु समूहों के वनडे टूर्नामेंट में अपना पराक्रम जारी रखा। महिला दिवस के दिन सीनियर एज ग्रुप में मध्यप्रदेश ने असम को 135 रनों के बड़े अंतर से हराया। तो अंडर-19 में मेजबान टीम ने गोवा पर 57 रनों की जीत दर्ज की। दोनों जीत में भोपाल की पांचों लड़कियों (प्रीति यादव, निकिता सिंह, तमन्ना निगम, दीपिका शाक्य और सौम्या तिवारी) का प्रदर्शन दमदार रहा। सूरत में सीनियर वर्ग के मैच में मप्र ने पहले तो 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उसके बाद असम को 74 रनों पर समेट दिया। उसके लिए दीपिका ने 49, तमन्ना निगम ने 41 और निकिता सिंह ने नाबाद 31 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रीति यादव ने तीन विकेट चटकाए। इधर, ग्वालियर में अंडर-19 में मप्र ने 192 रन बनाए। जवाब में गोवा 135 रन ही बना सकी। सौम्या तिवारी ने नाबाद 59 रन बनाए। उन्होंने दो विकेट भी लिए।