दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह में बने पांच रिकॉर्ड
उज्जैन | शहरवासियाें के सहयाेग से प्रशासन की मेजबानी में गुरुवार काे मेघदूत परिसर में हुए दिव्यांगाें के सामूहिक विवाह समाराेह में उज्जैन के नाम पांच गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स दर्ज हुए। इनमें से चार प्रशासन व एक व्यक्तिगत रूप से सेवाधाम अाश्रम के संचालक सुधीर भाई गाेयल के नाम रहा। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड के िरकाॅर्ड मैनेजमेंट जज मनीष बिश्नोई ने महापाैर मीना जाेनवाल, कलेक्टर शशांक मिश्र आदि को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोवीजनल सर्टिफिकेट दिया।
1. 122 दिव्यांग जाेड़ाें का सामूहिक विवाह हुअा, जो अब तक का सबसे बड़ा दिव्यांग विवाह समारोह रहा। इससे पहले बैतूल में 114 जाेड़ाें के विवाह के साथ ये रिकॉर्ड दर्ज था। राैचक ये रहा कि बैतूल में जब रिकाॅर्ड बना तब भी वहां शशांक मिश्र ही कलेक्टर थे। 2. एक के बाद एक सर्वाधिक (5 हजार) लाेगाें द्वारा हैंड सेनिटाईजिंग (हाथ धाेने/साफ करने की चिकित्सीय) प्रक्रिया में हिस्सा लिया। 3. एक साथ 244 लाेगाें ने मेहंदी लगवाई। 4. बड़ी संख्या में आई उपहार सामग्रियों का 10 फीट लंबा, 10 फीट चाैड़ा व 12 फीट ऊंचा पैकेज तैयार किया। 5. 29 कन्याएं सेवाधाम अाश्रम की थीं। धर्म पिता के रूप में आश्रम के संचालक सुधीर भाई गोयल ने इन सभी का कन्यादान किया।
ये बने वर्ल्ड रिकॉर्ड