पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वांग रचाए हुरियारों पर बरसे फूल, उड़ा गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाल्गुन पूर्णिमा पर मंगलवार को शहर होली पर्व पर प्रेम व सद्भाव के रंगों से सराबोर रहा। पुराना शहर के दयानंद चौक व नेहरू नगर समेत कई स्थानों से निकले हुरियारों पर लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल और फूलों की बारिश की। नाचते गाते हुरियारों का धमाल और बच्चों की मस्ती देखते ही बन रही थी। पुराना शहर में हिंदू उत्सव समिति के चल समारोह में राधा-कृष्ण की होली प्रसंग पर आधारित झांकी, ढोल की धाप और होली के तरानों की धुन पर थिरकते स्वांग रचाए हुरियारे आकर्षण का केंद्र थे। विभिन्न काॅलोनियों में भी होली को वहां के रहवासियों ने उत्सव के रूप में मनाया। फाग गीतों के अायोजन रखे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

पुलिसकर्मियों की होली...

बृज-बुंदेली फाग गीतों के बीच लगाया एक-दूसरे को गुलाल

पुलिस मुख्यालय, थानों व पुलिस काॅलोनी में बुधवार को पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने होली मनाई। पीएचक्यू का होली मिलन पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में लाल परेड मैदान पर हुअा। इसमें बृज व बुंदेली फाग गीतों की जुगलबंदी के बीच सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। फाग गीतों पर पुलिसकर्मी जमकर थिरके।

साेमवारा से ऐसे निकला चल समाराेह...
खबरें और भी हैं...