पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khirkiya News Mp News Food Items Being Sold In The Open In The Village Are Being Charged More Than The Price

गांवाें में खुले में बिक रही खाद्य सामग्री, लाेगाें से वसूले जा रहे अधिक दाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्लॉक के गांवों में अमानक खाद्य सामग्री बेची जा रही है। पैक बंद कई ऐसे उत्पाद हैं, जिस पर कंपनी का नाम और एक्सपायरी डेट नहीं लिखी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग गांवों में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी कारण खिरकिया व सिराली तहसील के ग्रामीण अंचल में कई छोटे बड़े दुकानदार विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। कई होटल, छोटी गुमटियों व किराना दुकानों पर साधारण पॉलिथीन में नमकीन के पैकेट बिक रहे हैं। पैकेट पर न मैन्युफैक्चरिंग (निर्माण तिथि) ओर न ही एक्सपायरी डेट है। खासकर आदिवासी अंचल में पैकिंग में यह सामग्री बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। बिना ब्रांड के नमकीन के पैकेट 50 से 70 रुपए में उपलब्ध हो जाते हैं, जिसे दुकानदार 150 से 180 रुपए तक बेचकर कम लागत में मुनाफे कमाते हैं।

गांवांे में लगने वाले बाजार में इस तरह खुले में बेची जा रही सामग्री।

हाट बाजार में खुले में बिकती है खाद्य सामग्री

खाद्य और औषधि विभाग की कार्रवाई शहर में बड़ी होटलों, चाट-चौपाटी तक में सैंपल लेने तक ही सीमित रहती है। नमकीन, सेंव, मिठाई आदि सामग्री हाट बाजारों में खुले में रखकर दुकानदार ग्राहकों को बेचते हैं। विभाग हाट बाजार में कार्रवाई नहीं कर रहा है। विभाग के निरीक्षक जेपी लाैवंशी ने कहा कि होली के बाद ग्रामीण अंचल में जांच अभियान चलाने की कोशिश करेंगे।
खबरें और भी हैं...