फूड लैब : आज बिट्टन मार्केट में करा सकेंगे जांच
भोपाल | अब आप दूध, मावा, पनीर और मसालों में हाेने वाली मिलावट की जांच ऑन स्पॉट करा सकते हैं। यह जांच रविवार को बिट्टन मार्केट स्थित पेट्रोल पंप के पास मोबाइल फूड लैब में हो सकेगी। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अफसरों ने बताया कि जांच के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 28 मार्च तक शहर के विभिन्न इलाकों में लेबोरेटरी का संचालन करेगा। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।