पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News For Bypass 4 Km Land Will Be Acquired Between Korgala Chhaigaon Devi

बायपास के लिए कोरगला-छैगांवदेवी के बीच 4 किमी जमीन का हाेगा अधिग्रहण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बायपास निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क याेजना (पीएमजीएसवाय) की सड़कों को जोड़कर नहाल्दा से सिरपुर-छैगांवदेवी तक 23.5 किमी का बायपास बनाया जाएगा। 107 करोड़ के बायपास के लिए 4 करोड़ 53 लाख से कोरगला-छैगांवदेवी के बीच 4 किमी जमीन का अधिग्रहण होगा। वहीं भारी वाहनों को गांव के बाहर से निकालने के लिए पीएमजीएसवाय की सड़कों पर पांच जगह से बायपास बनाया जाएगा। कम दूरी और कम लागत से बनने वाले बायपास का प्रस्ताव कलेक्टर ने इंदौर संभागयुक्त को भेजा है। इसके के बाद यह प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर भोपाल के माध्यम से सरकार के पास स्वीकृति के लिए जाएगा। हालांकि इस पूरे प्रस्ताव में निर्माण से लेकर बायपास के पूरा होने की डेडलाइन का जिक्र नहीं है।

जानकारी के मुताबिक बायपास निर्माण के लिए सबसे पहले भंडारिया गांव के बाहर से कृषि कॉलेज बीज उत्पाद केंद्र तक 200 मीटर, टिठिया जोशी के पास 400 मीटर, बड़गांवगुर्जर रेलवे अंडर पास से सिरपुर तक 1150 मीटर, बावडियाकाजी से कोरगला स्कूल तक 2 किमी का बायपास बनाया जाएगा।

बड़गांव गुर्जर अंडरपास : यहां से कैसे निकलेगा बायपास

बड़गांवगुर्जर रेलवे अंडर पास से बायपास निकालने की तैयारी है, पर यह संभव नहीं।

बायपास में सबसे ज्यादा पीएमजीएसवाय की सड़क

23.5 किमी के बायपास में सबसे ज्यादा हिस्सा (12 किलोमीटर) पीएमजीएसवाय की सड़क का है। जबकि देड़तलाई रोड पर एमपीआरडीसी की 500 मीटर व पंधाना रोड पर पीडब्ल्यूडी की 7 किमी सड़क का हिस्सा बायपास में आ रहा है।

बमनगांव व लाडनपुर में ब्रॉडगेज रेलवे ट्रैक पर बनेंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज

कम लागत के बायपास में भी दो रेलवे ओवर ब्रिज बनेंगे। इसमें पहला ब्रिज अकोला ट्रैक पर लाडनपुर और दूसरा भुसावल ट्रैक पर बमनगांव में बनेगा। वहीं बायपास की सभी नदियों पर बने ब्रिज और पुलियाओं का सेतु निर्माण विभाग मरम्मत करेगा। जबकि पीएमजीएसवाय की सड़कों के शोल्डर भरने का काम पीडब्ल्यूडी करेगा।

बायपास के लिए एमपीआरडीसी करेगा सर्वे, हमने प्रस्ताव बनाकर भेजा है

-तन्वी सुंद्रियाल, कलेक्टर

दूरी घटी: खंडवा-आशापुर रोड पर 6 किमी की दूरी से अब निकलेगा बायपास

पीएमजीएसवाय की सड़कों को जोड़कर बनाए जाने वाले बायपास का पहला सिरा खंडवा-आशापुर रोड पर शहर से 6 किमी की दूरी पर शुरू होगा, जो पंधाना रोड पर सिरपुर के पास शहर से 6 किमी और छैगांवमाखन रोड पर छैगांवदेवी के पास 9 किमी दूर मिलेगा। जबकि 32 किमी के बायपास का एक सिरा आशापुर रोड रूधि ग्रोथ सेंटर के पास खंडवा से 12 किमी दूर निकल रहा था, जो खंडवा-पंधाना रोड पर 12 किमी और खंडवा-छैगांवमाखन रोड पर 10 किमी की दूरी पर मिल रहा था।

पेंडिंग प्रस्ताव: 250 करोड़ की लागत का 32 किमी का बायपास प्रस्ताव पेंडिंग

शासन ने 6 दिसंबर 2019 एक बार फिर खंडवा में बायपास निर्माण को स्वीकृति दी। पीडब्ल्यूडी ने 250 करोड़ रुपए की लागत से 32 किमी के बायपास प्रस्ताव भेजा था, जो सरकार के पास पेंडिंग है। इससे पहले 2011 में भाजपा सरकार के समय भी पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी ने क्रमश: 32 व 16 किमी के बायपास का प्रस्ताव भेजा, जो उस वक्त बजट में फंड की कमी के कारण शामिल नहीं हुआ।
खबरें और भी हैं...