- Hindi News
- National
- Indore News Mp News For The Second Time In 10 Years On A Cold Day In March 10 Out Of 14 Days Below Normal
10 साल में दूसरी बार मार्च मेंइतने ठंडे दिन, 14 में से 10दिन तापमान सामान्य से कम
इस बार मार्च में इतनी ठंडक होने से हर कोई अचरज में है। बीते 14 में से 10 दिन एेसे रहे, जब तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री कम रहा। 1 से 4 मार्च तक तापमान अधिक रहा, लेकिन इसके बाद से अब तक तापमान सामान्य से कम चल रहा है। पिछले 10 सालों में यह दूसरा मौका है, जब मार्च में ठंड महसूस हो रही है।
बीती दो रात तो एेसी ठंड पड़ी जैसे जनवरी का महीना हो। इसके पहले 2017 में मार्च के 17 दिन तापमान कम रहा था। इस बार एेसा इसलिए हो रहा, क्योंकि मौसम को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ नियमित अंतराल से सक्रिय होकर प्रदेश में आ रहा है। इस साल 15 दिसंबर से अब तक 23 बार विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुए हैं। शनिवार को रंगपंचमी के दिन ठंड महसूस होती रही। आसमान साफ रहा और हवा भी चलती रही। इसी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम होकर 27.8 रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को दिन में तापमान 26.8 डिग्री था। शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान भी 13.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। गुरुवार रात के मुकाबले तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि रही।
महीने के अंत तक पारा35 डिग्री तक चला जाएगा
16 मार्च से तापमान में लगातार वृद्धि होती रहेगी। महीने के अंत तक पारा 35 डिग्री तक चला जाएगा। बीच-बीच में बादल भी छाएंगे, लेकिन इससे तापमान पर कोई असर नहीं होगा। यह सामान्य स्तर पर रहेगा या 1 से 2 डिग्री अधिक रहेगा।