पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Formal Opening Of Fifty Six Shop Postponed Due To Political Turmoil

सियासी उठापटक के कारण छप्पन दुकान का औपचारिक उद्घाटन टला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश में सियासी उठापटक के कारण 56 दुकान मार्केट का औपचारिक उद्घाटन टल गया है। पहले इसे 15 मार्च को किया जाना था। अब रंगपंचमी के बाद लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत कर दी जाएगी। सवा पांच करोड़ रुपए में विकसित किए गए 56 दुकान का सबसे मुख्य आकर्षण लाइट एंड साउंड शो है। निगम अधिकारियों ने नगरीय प्रशासन मंत्री से बात भी कर 15 मार्च की तारीख भी तय कर ली थी। निगम अधिकारियों ने तय किया है कि अब रंगपंचमी के बाद लाइट एंड साउंड शो को शुरू कर 56 को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। रंगपंचमी पर होली जैसी हुड़दंग न हो, इसके लिए यहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

खबरें और भी हैं...