- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Four Accused Arrested In The Murder Under The Juni Indore Bridge
जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे हुई हत्या में चारों आरोपी गिरफ्तार
एक समय गुंडा रह चुका और अब पुलिस की मुखबिरी करने वाले व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या
करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक साथी की सरेराह पिटाई से गुस्सा
आने पर हत्या की गई।
पश्चिम एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया बुधवार दोपहर जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे चाय ठेला लगाने वाले मुकेश चौहान (45) निवासी वीर सावरकर नगर की हत्या में मुख्य आरोपी सोनू मालवीय, भाई सन्नी, उसके ममेरे भाई विजय और मौसेरा भाई सागर को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी बालिग हैं। सोनू का कहना है मुकेश उससे दो दिन से विवाद कर रहा था। बुधवार को भी उसने सोनू को सरेराह लाठी से पीट दिया था। इससे आक्रोशित हुआ सोनू घर
पहुंचा तो वहां बहन के रिश्ते की तैयारी करने आए विजय और सागर मिल गए। छोटा भाई सन्नी भी मिला तो चारों मुकेश को सबक सिखाने पहुंचे और घेरकर उन्होंने मुकेश पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।