चार दिवसीय नाट्य समारोह आज से
सिटी रिपोर्टर| रवींद्र भवन में 12 मार्च से 35वां अर्जुन सिंह रंगोत्सव राष्ट्रीय नाट्य समाराेह अायाेजित किया जा रहा है। अभिनव रंगमंडल ग्रुप की ओर से आयोजित हाेने वाला यह समारोह चार दिनों तक चलेगा। समारोह के संयोजक शरद शर्मा ने बताया कि यह पहला अवसर है, जब भोपाल में इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले इस समारोह का आयोजन उज्जैन में किया जा चुका है, जिसमें कई नामी नाटकों का मंचन किया जा चुका है। इस समारोह में सभी नाटक शाम 7 बजे से मंचित किए जाएंगे, जिसमें दर्शकाें का प्रवेश निशुल्क रहेगा। पढ़िए कब कौन सा नाटक होगा...
12 मार्च
} नाटक - निठ्ठले की डायरी
} लेखक - हरिशंकर परसाई
} निर्देशक - अरुण पाण्डेय
13 मार्च
} नाटक - मिस गुलाब जान
} लेखक - आसिफ अली
} निर्देशक - रणधीर कुमार
14 मार्च
} नाटक - रसिक संपादक
} लेखक - मुंशी प्रेमचंद
} निर्देशक - वीणा शर्मा
15 मार्च
} नाटक - लहरों के राजहंस
} लेखक - मोहन राकेश
} निर्देशक - शरद शर्मा
News Brief