- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Four Days Later Bjp Mlas Should Return Mobile Talk To Family
चार दिन बाद भाजपा विधायकों को लौटाए मोबाइल, घरवालों से की बात
खंडवा | प्रदेश स्तर पर चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच तीन दिन बाद शनिवार को भाजपा विधायकों को उनके मोबाइल लौटाए गए। मोबाइल मिलने के बाद जिले के हरसूद, खंडवा और पंधाना के भाजपा विधायकों ने परिजन व मित्रों से बातचीत की। गौरतलब है कि 10 मार्च होली के दिन भाजपा अपने 106 विधायकों को प्रदेश के बाहर हरियाणा के गुरुग्राम के रिसॉर्ट ले गई थी। भोपाल से गुरुग्राम रवाना होते ही विधायकों के मोबाइल जमा करा लिए थे। वहीं भोपाल वे विधायकों के गनर व वाहनों को लौटा दिया गया था। पिछले चार दिनों से विधायकों का संपर्क अपने परिजन से नहीं हो रहा था। शनिवार को मोबाइल मिलने पर विधायकों ने परिजन से वीडियो काॅल पर बातचीत की।