पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Four Lakh Goods Including 6 Stolen Bikes Recovered From Four Vicious Miscreants

चार शातिर बदमाशों से चोरी की 6 बाइक समेत चार लाख का माल बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| रातीबड़ पुलिस ने नकबजन गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की छह बाइक समेत 4 लाख का माल बरामद किया है। आरोपियों से चोरी और नकबजनी की कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक चोरी की एक पानी की मोटर लेकर खड़े हुए हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों संदेहियों बिलकिसगंज सीहोर निवासी 22 वर्षीय प्रताप भिलाला और 22 वर्षीय सुरेश सोलंकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाइक और मोटर के बारे में पूछताछ करने पर पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उन्हें थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उक्त बाइक गौहरगंज से एक साल पहले और पानी की मोटर ग्राम समसगढ़ से ढाई महीने पहले चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में उन्होंने दो अन्य साथियों समसगढ़, रातीबड़ निवासी जंगल सिंह और हिनौतिया, सीहोर निवासी 19 वर्षीय शांतिलाल के साथ मिलकर चोरी और नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम देना बताया। पुलिस ने उनके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों ने भोपाल के अलावा सीहोर, औबेदुल्लागंज और अलीराजपुर समेत अन्य इलाकों में चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना बताया है।
खबरें और भी हैं...